प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) का इंतजार कर रहे देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है।
दोस्तों सरकार ने योजना की 24वीं किस्त (24th Installment) आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। इस बार देश के 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में ₹2,000 की राशि सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से ट्रांसफर की गई है, जिसे Pm मोदी जी ने 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा से किया जिसमें कुल ₹18,690 करोड़ से अधिक की राशि खर्च हुई है।
अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं, और पैसा अकाउंट में नहीं आया है तो आपको तुरंत अपना बेनेफिशियरी स्टेटस चेक कर लेना चाहिए। कई बार सब कुछ ठीक होने के बाद भी पैसे खाते में नहीं आते हैं। आइए जानते हैं कि आप अपना पेमेंट स्टेटस कैसे देख सकते हैं और अगर पैसा अटक गया है तो उसे कैसे ठीक करना है।
पीएम किसान 24वीं किस्त का स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें?
यदि आपको अभी तक बैंक से पैसे आने का एसएमएस (SMS) नहीं मिला है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके घर बैठे अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं:
1. सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और 'Know Your Status' (अपना स्टेटस जानें) वाले विकल्प पर क्लिक करें।
3. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number) और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।(अगर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं पता तो यहाँ देखें Pm किसान Know Registration Number)
4. इसके बाद 'Get OTP' पर क्लिक करें। आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक वन-टाइम पासवर्ड (OTP) आएगा।
5. ओटीपी दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका पूरा बेनेफिशियरी स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।
---
₹2,000 की किस्त नहीं मिली? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें
अगर स्टेटस चेक करने पर आपकी 24वीं किस्त का पैसा 'Pending' या जारी नहीं दिखा रहा है, तो इसका मतलब है कि आपके आवेदन या दस्तावेज में कोई तकनीकी खामी है। सरकार के नियमों के मुताबिक, निम्नलिखित तीन काम पूरे न होने पर किस्त रोक दी जाती है:
1. e-KYC (ई-केवाईसी) का अधूरा होना
पीएम किसान योजना का लाभ लेते रहने के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर आपका केवाईसी पूरा नहीं है, तो तुरंत पीएम किसान पोर्टल पर जाकर 'e-KYC' विकल्प के जरिए अपने आधार कार्ड और मोबाइल ओटीपी की मदद से इसे पूरा करें। आप चाहें तो नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) जाकर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन भी करवा सकते हैं।
Kyc करने की जानकारी के लिए यहाँ देखें ( Pm Kisan Kyc Kaise Kare)
2. Land Seeding (भू-सत्यापन) का 'No' होना
आपके स्टेटस में Land Seeding के सामने 'Yes' लिखा होना बेहद जरूरी है। अगर वहां 'No' दिखाई दे रहा है, तो इसका मतलब है कि आपका सरकारी रिकॉर्ड में भूमि सत्यापन (Patwari Verification) अधूरा है। इसे ठीक करवाने के लिए आपको अपने नजदीकी ब्लॉक, अंचल कार्यालय या पटवारी/राजस्व अधिकारी से मिलकर अपने जमीन के दस्तावेज (खतियान/रसीद) जमा करने होंगे।
3. Aadhaar-Bank Account Seeding और DBT एक्टिवेशन
किस्त का पैसा सीधे आपके आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजा जाता है। इसके लिए आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए और उसमें NPCI Mapping (DBT) एक्टिव होनी चाहिए। यदि आपका बैंक खाता आधार से सीडेड नहीं है, तो अपने बैंक की शाखा में जाकर तुरंत आधार सीडिंग का फॉर्म भरें, नहीं तो आने वाली किस्तें भी अटक सकती हैं।
अस्थायी रोक (Withheld Cases) की जानकारी:
सरकार ने इस बार उन मामलों की किस्त को वेरिफिकेशन पूरा होने तक अस्थायी रूप से रोक दिया है, जिन्होंने 01-02-2019 के बाद जमीन खरीदी है या जहां एक ही परिवार के एक से अधिक सदस्य लाभ ले रहे हैं।
---
सब कुछ सही होने पर भी पैसा न आए तो कहाँ शिकायत करें?
अगर आपके स्टेटस में e-KYC, Land Seeding और Aadhaar Bank Seeding तीनों के आगे 'Yes' लिखा है, लेकिन फिर भी बैंक खाते में ₹2,000 नहीं पहुंचे हैं, तो आप पीएम किसान की हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं:
* पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर: 155261 / 011-24300606
* आधिकारिक ईमेल आईडी: pmkisan-ict@gov.in
इसके अलावा आप अपने नजदीकी जिला कृषि कार्यालय (District Agriculture Office) में जाकर भी अपनी समस्या का लिखित समाधान पा सकते हैं। अपनी सभी जानकारियों को समय पर अपडेट रखें ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी रुकावट के आपके खाते में पहुंचता रहे।

0 Comments