दोस्तों भारत सरकार द्वारा देश के नागरिकों के सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए समय-समय पर कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। साल 2026 में सरकार ने अपनी कुछ सबसे लोकप्रिय योजनाओं में बड़े बदलाव किए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक इनका लाभ सुचारू रूप से पहुंच सके।
यदि आप एक किसान हैं, वरिष्ठ नागरिक हैं या अपने घर का बिजली बिल जीरो करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं केंद्र सरकार की उन 3 बड़ी योजनाओं के बारे में जो इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।
1. आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat 70+ Expansion)
स्वास्थ्य के क्षेत्र में आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में से एक है। साल 2026 में सरकार ने इस योजना का दायरा बढ़ाते हुए देश के सभी बुजुर्गों के लिए एक बड़ा ऐतिहासिक फैसला लिया है।
अब देश के उन सभी वरिष्ठ नागरिकों को, जिनकी उम्र 70 वर्ष या उससे अधिक है, इस योजना के तहत मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है। चाहे उनकी पारिवारिक आय कितनी भी क्यों न हो, सरकार द्वारा उन्हें हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।
इसके तहत बुजुर्गों के लिए एक विशेष 'आयुष्मान वय वंदना कार्ड' जारी किया जा रहा है।
2. पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Yojana)
यदि आप हर महीने आने वाले महंगे बिजली बिल से परेशान हैं, तो सरकार की यह योजना आपके लिए एक वरदान साबित हो सकती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के एक करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल (Solar Panels) लगाना है।
इसके तहत घरेलू उपभोक्ताओं को अपने घरों में सोलर सिस्टम स्थापित करने के लिए सरकार की तरफ से ₹78,000 तक की भारी सब्सिडी दी जा रही है। इस योजना से जुड़ने वाले परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी और यदि वे अतिरिक्त बिजली बनाते हैं, तो वे उसे बिजली कंपनी को बेचकर सालाना मोटी कमाई भी कर सकते हैं।
3. पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan 24th Installment Update)
देश के करोड़ों छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक संबल देने वाली पीएम किसान योजना इस समय काफी चर्चा में है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता ₹2,000 की तीन बराबर किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर (DBT) की जाती है।
इस समय देश भर के लाभार्थी किसान अपनी 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि सरकार ने अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन नियमों के मुताबिक जिन किसानों की e-KYC, भूमि सत्यापन (Land Seedding) और आधार बैंक लिंकिंग अधूरी है, उनकी किस्त रुक सकती है। इसलिए किसान भाई समय रहते पीएम किसान पोर्टल पर अपना स्टेटस जरूर चेक कर लें।
PM Kissan Registration Number कैसे निकाले👉Know Registration Number
निष्कर्ष÷
सरकार की इन सभी योजनाओं का उद्देश्य अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सशक्त बनाना है। यदि आप भी इन योजनाओं के लिए पात्र हैं, तो बिना देर किए इनके आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से संपर्क कर सकते हैं।

0 Comments