PM Kisan Yojana 24th Installment: क्या इस महीने किसानों को मिलेंगे 2000 रुपये? जानें 24वीं किस्त की सही तारीख और खाता ब्लॉक होने से बचाने के तरीके।


PM Kisan Yojana 24th Installment: त्योहारों से पहले किसानों के लिए बड़ी खबर! इस दिन आ सकती है 24वीं किस्त, जानें ताजा अपडेट

                                            


PM Kisan 24th Installment Latest News: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए एक बहुत ही जरूरी अपडेट सामने आ रहा है। देश के करोड़ों किसान भाई पिछले काफी समय से अपनी अगली किस्त यानी 24वीं किस्त (24th Installment) का इंतजार कर रहे हैं। सरकार की तरफ से 20 जून 2026 को योजना की 23वीं किस्त जारी की गई थी, जिसमें करीब 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में पैसे भेजे गए थे।

दोस्तों अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं और जानना चाहते हैं कि अगली किस्त का पैसा आपके बैंक अकाउंट में कब तक क्रेडिट होगा, तो इस पोस्ट को पूरा जरूर पढ़ें।


क्या अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त? 

नियमों के मुताबिक, केंद्र सरकार हर 4 महीने के अंतराल पर किसानों को ₹2,000 की आर्थिक मदद देती है। जून में पिछली किस्त आने के बाद, तकनीकी रूप से 4 महीने का समय अक्टूबर के महीने में पूरा हो रहा है। 

सोशल मीडिया पर कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि सरकार 20 अक्टूबर के आस-पास या दिवाली के शुभ अवसर पर किस्त जारी कर सकती है। हालांकि, हमारी वेबसाइट myupdate के पाठकों को हम स्पष्ट कर दें कि सरकार या कृषि मंत्रालय की ओर से अभी तक किसी भी आधिकारिक तारीख (Official Date) का ऐलान नहीं किया गया है। किसानों को किसी भी अफवाह में आने के बजाय ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करना चाहिए।


एक नजर में योजना की मुख्य बातें ÷

* योजना का नाम: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN)

* किस्त का स्टेटस: 24वीं किस्त का इंतजार

* सहायता राशि: ₹2,000 सीधे बैंक खाते में

* पिछली किस्त जारी होने की तारीख: 20 जून 2026

* संभावित समय: अक्टूबर से नवंबर 2026 के बीच

* आधिकारिक पोर्टल: pmkisan.gov.in


कहीं आपकी भी तो नहीं रुकने वाली अगली किस्त?

 
हर बार लाखों किसानों का पैसा सिर्फ छोटी-छोटी कमियों की वजह से अटक जाता है। यदि आप चाहते हैं कि आपकी 24वीं किस्त बिना किसी रुकावट के खाते में आए, तो तुरंत इन 3 बातों की जांच कर लें:


1. ई-केवाईसी (e-KYC): सरकार ने सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर रखी है। अगर आपने अभी तक इसे पूरा नहीं किया है, तो पीएम किसान पोर्टल पर जाकर या नजदीकी सीएससी (CSC) सेंटर से इसे तुरंत करवा लें।


2. जमीन का सत्यापन (Land Seeding): आपकी कृषि भूमि के दस्तावेजों का डिजिटल सत्यापन होना बेहद जरूरी है। अगर आपके स्टेटस में लैंड सी‍डिंग 'No' दिखा रहा है, तो अपनी तहसील या कृषि कार्यालय में जाकर इसे ठीक करवाएं।


3. आधार बैंक लिंकिंग (Aadhaar & DBT Enabled): आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होने के साथ-साथ डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के लिए एक्टिव होना चाहिए।


मोबाइल से बेनेफिशियरी स्टेटस कैसे चेक करें? (How to Check PM Kisan Status)


यह पता लगाने के लिए कि आपको अगली किस्त मिलेगी या नहीं, आप खुद अपने फोन से स्टेटस देख सकते हैं:

* सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  पर जाएं।pmkisan.gov.in

* होमपेज पर थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और 'Know Your Status' वाले बटन पर क्लिक करें।

* अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें।

* इसके बाद 'Get Data' पर क्लिक करते ही आपके खाते की पूरी जानकारी सामने आ जाएगी।


उपरोक्त दिए गए सभी जानकारी आपको अगर अच्छा लगे तो हमारे myupdate को दुबारा जरूर visit करें और अच्छे से रहें स्वस्थ रहें |

धन्यवाद |

यह भी पढ़ें: अगर आपको अपना स्टेटस चेक करने या रजिस्ट्रेशन नंबर निकालने में परेशानी हो रही है, तो हमारी पिछली पोस्ट [pm-kisan-registration-number-kaise-nikale] को पढ़ सकते हैं, जहां हमने पूरी प्रक्रिया को बहुत आसान शब्दों में समझाया है।


Post a Comment

0 Comments